Hindi News / General News / झुंझुनू में 56 घंटे का शाहिन बाग शुरू

झुंझुनू में 56 घंटे का शाहिन बाग शुरू

झुंझुनू शहर के कर्बला मैदान में

झुंझुनू, जिला मुख्यालय पर स्थित कर्बला मैदान में आज रविवार को सुबह 10:00 बजे से 56 घंटे का शाहिनबाग धरना प्रदर्शन शुरू हुआ। आज रविवार को 56 घंटे का शाहिन बाग के नाम से धरना प्रदर्शन जो नागरिक संशोधन बिल के विरोध को लेकर शुरू किया गया है वह कल शाम पांच बजे तक चलेगा। इस अवसर पर महिलाओं की भीड़ को कई महिला वक्ताओं ने संबोधित किया। जिन्होंने कहा कि शेरनियां को अब खून मुंह लग चुका है जब तक यह काला कानून वापस नहीं होगा तब तक विरोध चलता रहेगा। धरना स्थल पर जगह-जगह राष्ट्र पुरुषो कट आउट लगाए गए। धरने स्थल पर मौजूद महिलाओं ने सीएए व एनआरसी के विरोध में लिखी हुई तख्तियां अपने हाथों में ले रखी थी। वही इस अवसर पर पुलिस प्रशासन भी सिटी सीओं लोकेंद्र सिंह दादरवाल व शहर कोतवाल गोपाल सिंह ढाका के नेतृत्व में मुस्तैद दिखाई दिया।इस अवसर पर धरने को एमडी. चोपदार, यशवर्धन सिंह, नगमा बनो सभापति, शाहीन सिदिकी, राबिया खान दिल्ली, ममता कुमारी, राहुल चौधरी, कुसुमलता पाटिल, सुशीला देवीने सम्बोधित किया। मंच का संचालन फ़ायजा मंजूर, जाहिर खान, सबीना खान, नुजहत खातूनआदि ने किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur