Hindi News / General News / झुंझुनू में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा हुआ 100 के पार

झुंझुनू में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा हुआ 100 के पार

कुल संख्या हुई 102 तथा सात पॉजिटिव हुए नेगेटिव

झुंझुनू, जिले में आज पहली बार एक व्यक्ति की कोरोना से मौत की खबर सामने आई वहीं शाम होते होते कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 100 के पार हो गया। जिले में कुल कोरोना पॉजिटिव की संख्या 102 हो गई है। आज मिले कोरोना पॉजिटिव में पपुरना से दो पुरुष, वार्ड नंबर 28 नवलगढ़ से एक पुरुष, वहीं वार्ड नंबर 11 पौंख से एक व्यक्ति और मिला। इसके साथ ही कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 102 हो गया है। वहीं राहत देने वाली खबर यह है कि आज उपचाराधीन सात कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति नेगेटिव हो गए है। जिसके चलते हुए नेगेटिव होने वाले लोगों की संख्या 69 पर पहुंच गई है। वही आज जिले में पहली बार कोरोना से एक व्यक्ति की मौत हुई है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur