Hindi News / General News / झुंझुनू में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा हुआ 200 के पार

झुंझुनू में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा हुआ 200 के पार

आज 10 कोरोना पॉजिटिव केस आए वही 10 पॉजिटिव केंस हुए नेगेटिव भी

झुंझुनू, जिले में कोरोना पॉजिटिव मामलों का आंकड़ा 200 से पार हो चुका है। आज शुक्रवार को समाचार लिखे जाने तक 10 कोरोना पॉजिटिव के केस आए वही 10 पॉजिटिव केस नेगेटिव भी हुए। बीडीके अस्पताल के पीएमओ डॉ एस के कालेर ने जानकारी देते हुए बताया कि आज 10 कोरोना पॉजिटिव आए हैं उनमें उनमें सात सूरतगढ़ तहसील से हैं। जिनमें 3 कांजड़ा से, सुखराम का बास, फरट, पिलानी, भगीना से 1-1 केस सामने आया है। वही उदयपुरवाटी क्षेत्र से एक, गुढ़ा गौड़जी से एक और चिराना से एक कोरोना पॉजिटिव का मामला सामने आया है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 10 कोरोना पॉजिटिव के मामलों में 9 व्यक्ति प्रवासी है जबकि एक व्यक्ति कॉन्टैक्ट पर्सन है। इसके साथ ही जिले में कुल कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 203 हो चुकी है। वही आज 10 कोरोना पॉजिटिव केस नेगेटिव हो चुके हैं जिसके चलते पॉजिटिव से नेगेटिव होने वालों की संख्या 164 पर पहुंच गई है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur