Hindi News / General News / झुंझुनू में कोरोना से पहली मौत

झुंझुनू में कोरोना से पहली मौत

शहर के वार्ड न. 29 निवासी के व्यक्ति की

झुंझुनू,कोरोना महामारी के बीच जिले के लिए आज बुधवार को दुखद समाचार आया। आज जिले में कोरोना वायरस से पहली मौत हो गई। बीडीके अस्पताल के पीएमओ डॉ. शुभकरण कालेर ने बताया कि झुंझुनू शहर के वार्ड न. 29 निवासी 47 वर्षीय यह व्यक्ति मुबई से आया था। जिसकी पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद इसे बीडीके अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। आज उपचार के दौरान उस व्यक्ति की मौत हो गई। कालेर ने बताया कि अब तक जिले में कोरोना पॉजिटिव के 98 केस मिल चुके है, जिनमें से 62 पॉजिटिव से नगेटिव हो चुके है, शेष 35 का उपचार चल रहा है, एक व्यक्ति की मौत हो गई। कोरोना वायरस से जिले की यह पहली मौत है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur