भारतीय सेना की 12 राज रिफ बटालियन की ओर से आज इच्छामती दिवस मनाया गया। झुंझुनू स्थित शहीद स्मारक में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत हवन यज्ञ से हुई। इसके बाद राजस्थान सहित अन्य राज्यों से भी आए पूर्व सैनिकों एवं शहीदों की वीरांगनाओं ने मुख्य अतिथि कर्नल सतीशचंद्र के नेतृत्व में शहीद वेदी पर पुष्प चक्र एवं पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर कर्नल सतीशचंद्र ने बताया कि इच्छामती दिवस, 15 दिसंबर से ज्यादा शुभ दिन इस पलटन के लिए और कोई नहीं हो सकता। क्योंकि इसी दिन 1971 पलटन ने पाकिस्तानी फौजों पर कब्जा किया था और बांग्लादेश में पलटन को इच्छामती खिताब मिला था। उन्होंने कहा कि पलटन को इस तरह के खिताब मिलना बहुत ही सौभाग्य की बात होती है। उसी दिन को इच्छामती दिवस के रूप में मनाने के लिए हर साल 15 दिसंबर को यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है और पलटन के शहीद हुए सैनिकों की वीरांगनाओं का सम्मान भी किया जाता है। अपने संबोधन के दौरान कर्नल सतीशचंद्र ने फौज से रिटायर हो चुके अफसरों एवं सैनिकों से कहा कि वे समय-समय पर नए जवानों को पलटन के इतिहास से अवगत कराते हुए उनकी हौसला अफजाई करते रहे।
Hindi News / General News / झुंझुनू में 12 राज रिफ ने मनाया इच्छामती दिवस
झुंझुनू में 12 राज रिफ ने मनाया इच्छामती दिवस



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।