Hindi News / General News / झुंझुनूं में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया

झुंझुनूं में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया

भाजपा कार्यालय मान नगर में

आज भाजपा कार्यालय मान नगर झुंझुनूं में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। भाजपा के जिला प्रवक्ता संजय मोरवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया ने की तथा इस अवसर पर मावंडिया ने पार्टी की नीति रिती से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। पार्टी के प्रेरणा श्रोत रहे पंडित दिनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं अटल बिहारी बाजपेयी के जीवन पर प्रकाश भी डाला। कार्यक्रम में उपजिला प्रमुख बनवारी लाल सैनी, जिला महामंत्री राजेंद्र भाम्बू, अमर सिंह तंवर, योगेन्द्र मिश्रा, पूर्व महामंत्री राजेश बाबल, जिला उपाध्यक्ष मदन लाल सैनी, अशोक सिंह बडागांव, अरुणा, राकेश शर्मा, जिला मंत्री सुनील लाम्बा, शिशराम राजोरिया, कार्यालय प्रभारी बुधराम सैनी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बिमला चौधरी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष सदिक सैयद, सुधा पवांर, ममता शर्मा, जाकिर चौहान, प्रमोद खण्डेलिया, अजय तिवाड़ी, पूर्व नगर मण्डल अध्यक्ष भंवर लाल सैनी, विजय सैनी, अमर सिंह लालपुरिया, इंद्राज सैनी, सतीश खीचड़, प्रमोद जानू, मुलचंद झाझड़िया, पंकज टेलर, दीपक स्वामी, विपुल छक्कड़, बहादुरमल स्वामी, बाबुलाल, सुभाष मावंडिया व पुरषोत्तम सैनी सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मोजुद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur