लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बंधे के बालाजी झुंझुनू में आज मंगलवार को भाजपा जिला संगठन द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया। सुजरगढ विधायक सुभाष पूनिया, जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह शेखावत, जिला महामंत्री राजेश बाबल, मण्डावा विधायक नरेन्द्र कुमार, जाकिर झुंझुनूंवाला, सतीश गजराज, झुंझुनूं से विधानसभा में भाजपा के प्रत्याशी रहे राजेन्द्र भाम्बू, महेश जीनगर, राजेंद्र शर्मा सहित अतिथि के रूप में मौजूद रहें। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक सुभाष पूनिया ने कहा की कार्यकर्ता पार्टी की मजबूत नींव होती है। उन्होने कहा कि पूरे राजस्थान में कार्यकर्ताओ के दम पर भाजपा ने 73 सीटे हासिल की है 18 ऐसी सीटे है जिन पर 1 हजार के अंतर से हम हारे है। यह हमारी हार नही है। उन्होने कहा कि लोकसभा चुनाव हमारा मिशन है। एक बार फिर नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना ही हमारा लक्ष्य है। जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मध्यनजर रखते हुए भाजपा के सभी मोर्चो की कार्यशाला का आयोजन किया गया। पत्रकारों से वार्तालाप करते हुए जिलाध्यक्ष ने दस प्रतिशत आर्थिक आधार पर आरक्षण देने के केंद्र के फैसले को भी सराहा। विधायक नरेन्द्र कुमार ने कार्यकर्ताओ से आवहान किया गया कि झुंझुनूं लोकसभा की सीट जीतना हमारा लक्ष्य है। इसके लिए हम सब को मिलकर मेहनत करनी है। इस मौके पर महेश बसावतिया, काशीराम गोदारा सहित पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहें। संचालन महामंत्री राजेश बाबल ने किया। वही कार्यशाला में सांसद संतोष अहलावत की अनुपस्थिति भी लोगो में चर्चा का विषय रही।
Hindi News / General News / झुंझुनू में भाजपा द्वारा कार्यशाला का आयोजन
झुंझुनू में भाजपा द्वारा कार्यशाला का आयोजन



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।