Hindi News / General News / झुंझुनूं में भाजपा नेताओं ने की चाय पर चर्चा

झुंझुनूं में भाजपा नेताओं ने की चाय पर चर्चा

प्रदेश भाजपा ने 8 से 11 नवंबर तक सभी निकाय क्षेत्रों में चाय पर चर्चा कार्यक्रम चला रखा है। इसी क्रम में शुक्रवार को झुंझुनूं नगर परिषद क्षेत्र का कार्यक्रम हुआ। जिसकी अगुवाई सभापति सुदेश अहलावत ने की। इस मौके पर रोड नंबर एक पर स्थित एक चाय की थड़ी पर ना केवल सभापति सुदेश अहलावत, बल्कि भाजपा नेता विश्वंभर पूनियां व जिला महामंत्री डॉ. राजेश बाबल सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता इकट्ठा हुए। इस मौके पर उन्होंने शहर के प्रबुद्धजनों से और आमजनों से चाय पर चर्चा की। इस चर्चा के दौरान अधिक से अधिक मतदान की अपील की गई। साथ ही भाजपा सरकारों की कल्याणकारी योजनाओं पर भी चर्चा की गई। जिसमें सामने आया कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर वर्ग को मिला है। जिसके कारण एक बार फिर प्रदेश और देश में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। इस मौके पर कुलोद सरपंच अर्जुनसिंह, पार्षद कुलदीप पूनियां, पार्षद पति प्रमोद जानूं, बहादुरमल स्वामी भड़ौंदा, सहवृत्त सदस्य लोकेश डूडी आदि मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur