भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी आज सेठ मोतीलाल कॉलेज के स्टेडियम से शुरू हुई भाजपा की बाइक रैली को हरी झंडी दिखाने के लिए झुंझुनू आए। झुंझुनू में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी ने बताया कि हमारी पार्टी ने लोकसभा चुनाव को लेकर अनेको कार्यक्रम शुरू किए हैं उसी की कड़ी में आज पूरे भारत में हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बाइक रैली का कार्यक्रम तय किया है जिसको हरी झंडी दिखाने के लिए मैं यहां पर आया हूं। मदन लाल सैनी ने बताया कि लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं में जागृति लाने के लिए और कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए और लोकसभा चुनाव का शंखनाद करने के लिए इस बाइक रैली का आयोजन किया है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी ने बताया कि भाजपा का उद्देश्य पिछली बार से इस बार ज्यादा मत हासिल करने का जहां लक्ष्य है वही पिछली बार जितनी सीटे भाजपा ने राजस्थान से ली थी वह सारी की सारी सीटें इस बार भी भाजपा अपने खाते में ही लेकर जाएगी। वही हम आपको बता दें कि इस बाइक रैली में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने यातायात नियमों का भी खुलेआम उल्लंघन भी किया। जहां यातायात के नियमों की दुहाई दी जाती है वही भाजपा की इस बाइक रैली ने शहर के मुख्य मार्गो पर भ्रमण किया इसमें ना तो पदाधिकारियों ने हेलमेट पहनने की जहमत उठाई और ना ही पीछे चल रहे सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हेलमेट पहनने की जहमत उठाई। जबकि पुलिस भी एक तमाशबीन की तरह इस रैली को देख रही थी अगर आमजन हो तो पुलिस उसको रोककर फटाफट चालान काटने में तत्परता दिखाती है।
Hindi News / General News / झुंझुनू में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी ने आज दिखाई बाइक रैली को हरी झंडी
झुंझुनू में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी ने आज दिखाई बाइक रैली को हरी झंडी


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।


