जिला मुख्यालय स्थित शहीद स्मारक पार्क में राजस्थान दिव्यांग सेवा संस्थान झुंझुनू द्वारा आयोजित दिव्यांगजन दीपावली स्नेह मिलन समारोह में शनिवार को स्वीप अभियान के अन्तर्गत जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार यादव ने विशेष योग्यजनों को आगामी विधानसभा आम चुनाव 2018 को लेकर वीवीपेट मशीन में वोट डालने की जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित दिव्यांगजनों को वीवीपेट मशीन के बारे में बताते हुए कहा कि आप अपना कीमती वोट डालकर लोकतंत्र में अपनी अहम भूमिका निभाऎंं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में पूरे झुंझुनू जिले के 100 प्रतिशत दिव्यांगजन मतदाता अपना मत डालने आए इसको लेकर पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर दिव्यांगजन पोंलिग स्टेशन से दूर रहता हो तो उनके लिए विशेष तौर पर मतदान दिवस पर उनको लाने एवं छाड़ने को लेकर वाहन की भी व्यवस्था की जाएगी। जिससे इन्हें आने जाने में कोई दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने वीवीपेट की प्रणाली के बारे एक-एक दिव्यांगजन को सही प्रकार से वोट डालने को लेकर सभी से वीवीपेट मशीन में वोट डलवाकर उन्हें पूरी जानकारी प्रदान की। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता रथ के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मतदान दलों को ट्रेनिंग का कार्य प्रारम्भ हो चुका है, जिसमें उन्हें मतदान के बारे में सभी प्रकार की जानकारी दी जा रही है। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग के सहायक निदेशक विप्लव न्यौला, भामाशाह शिवकरण जानू, राजीव, हरचन्द महला सहित महिला एंव पुरूष दिव्यांगजन उपस्थित थे।
Hindi News / General News / झुंझुनू में दिव्यांगजन दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित
झुंझुनू में दिव्यांगजन दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।