आज झुंझुनू का गांधी पार्क उस वक्त पुलिस की छावनी में तब्दील हो गया जब गांधी पार्क में चल रहे एक निजी टीवी चैनल के टॉक शो में कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं की आपस में भिड़ंत हो गई। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर जाप्ते के साथ पहुंची और सभी लोगों को अलग अलग करके मामले की जानकारी ली। गौरतलब है कि टॉक शो में जब कांग्रेस के विधायक श्रवण कुमार व कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश सचिव एमडी चोपदार सहित कांग्रेसियों ने जब विकास के मुद्दे की चर्चा की और भाजपा विधायक शुभकरण चौधरी से जब उदयपुरवाटी में पिछले दो-तीन महीने पहले थाने पर हुए पथराव को लेकर मुसलमानों के खिलाफ अवैध तरीके से मुकदमे दर्ज करवाकर 59 लोगों पर मुकदमे दर्ज करवाने के सवाल पर विधायक शुभकरण चौधरी और भाजपा कार्यकर्ता उखड गए और उन्होंने कांग्रेस के कार्यकर्ता संजय पारीक और कांग्रेस के सेवा दल के प्रदेश सचिव एमडी चौपदार पर झपट पड़े और समर्थक आपस में भिड़ गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत किया। वहीं सूरजगढ़ विधायक श्रवण कुमार ने भाजपा के पदाधिकारियों पर वह भाजपा सांसद और विधायक पर मारपीट करने का आरोप लगाया और इस मामले की निंदा की। वहीं कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश सचिव एमडी चोपदार ने भाजपा पर आने वाले चुनाव में हिंदू-मुस्लिम के दंगा भड़काने के आरोप भी लगाए।
Hindi News / General News / झुंझुनू में एक निजी टीवी चैनल के टॉक शो में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हुई भिड़ंत
झुंझुनू में एक निजी टीवी चैनल के टॉक शो में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हुई भिड़ंत



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।