भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी रवि जैन ने बुधवार को झुंझुनू के जिला कलक्टर व जिला मजिस्टे्रट का पदभार ग्रहण किया। जैन इससे पहले बाड़मेर, चितौड़गढ़ व भरतपुर के जिला कलक्टर रह चुके हैं। वे सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, कृषि विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, प्रारम्भिक शिक्षा विभाग में निदेशक के पद पर कार्य कर चुके हैं। पदभार ग्रहण करने के बाद जैन ने कलेक्टे्रट सभागार में मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि मीडिया द्वारा जनसमस्याओं को सामने लाया जाए, इन समस्याओं के शीघ्र समाधान के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। राजकीय विकास योजनाओं की जानकारी तथा विभागों द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यो की जानकारी भी मीडिया द्वारा आमजन तक पहुंचाई जाए। उन्होंने कहा कि जिले में चल रहे विकास कार्यों को समय पर पूरा करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि बुधवार से ही मतदाता सूचियाें का पुनरीक्षण कार्यक्रम आरम्भ हुआ है, जिसके तहत मतदाता सूचियों में नाम जुड़वाने, नाम हटवाने तथा किसी भी प्रकार का संशोधन करवाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मतदाता सूचियों में नाम जुड़वाने से शेष रहे लोग, अपना नाम आवश्यक रूप से जुड़वाएं। इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जे पी बुनकर उपस्थित थे।
Hindi News / General News / झुंझुनू में जैन ने जिला कलक्टर व जिला मजिस्टे्रट का पदभार ग्रहण किया
झुंझुनू में जैन ने जिला कलक्टर व जिला मजिस्टे्रट का पदभार ग्रहण किया



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।