आरयूआईडीपी व जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, नगर खण्ड झुंझनूं की ओर से बुधवार को जल कनेक्शन कैम्प का आयोजन शहीद पार्क में किया गया। इस कैम्प में शहर के जिन क्षेत्रों में जलापूर्ति की लाईन डाली जा चुकी है या जलापूर्ति की लाईन डालने का कार्य प्रगति पर है, उन क्षेत्राें के निवासियों को लाभान्वित किया गया। कैम्प मेें पीएचईडी नगर खण्ड, झुझुनूं द्वारा 128 जल कनेक्शन की स्वीकृति जारी की गयी, साथ ही जल कनेक्शन से सम्बन्धित समस्याओं का समाधान भी किया गया। आरयूआईडीपी के अधीक्षण अभियन्ता मोहनलाल मीणा ने आमजन से अपील की है कि कैम्प में अधिक से अधिक संख्या में आकर लाभ उठावें, नवीन उपभोक्ता को नियमानुसार फीस जमा कराने के बाद फेयरवुल, सर्विस लाईन, मीटर आदि निःशुल्क लगाये जायेंगे। उन्होंने बताया कि कैम्प अवधि के बाद उक्त सभी व्यय उपभोक्ता को वहन करना पड़ेगा। अगला कैम्प 27 दिसम्बर को न्यू इस्लाम नगर मस्जिद के पास लगाया जायेगा। कैम्प में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, नगर खण्ड झुंझनूं की कनिष्ठ अभियन्ता निरमा, विनोद कुमार, महेश जोशी, संजय मित्तल, दीपक वर्मा व एलएण्डटी के सामाजिक प्रेरक गौरव शर्मा, प्रवीण सिंह, अनिल कुमार रूहेला व प्रहलाद सिंह ने सहयोग प्रदान किया। कैम्प के आयोजन व समन्वय में आरयूआईडीपी की सहायक अभियन्ता नीतू चौधरी एवं कैपसी के सामाजिक विशेषज्ञ सुजीत शरण ने योगदान दिया।
Hindi News / General News / झुंझुनू में जल कनेक्शन शिविर आयोजित
झुंझुनू में जल कनेक्शन शिविर आयोजित



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।