Hindi News / General News / झुंझुनू में कल लहराएगा ढाई किलो का हाथ

झुंझुनू में कल लहराएगा ढाई किलो का हाथ

झुंझुनू में रोड शो करेंगे सनी देओल

मशहूर फिल्म अभिनेता एवं हाल ही में भाजपा पार्टी जॉइन कर राजनीति में पदार्पण करने वाले सनी देओल का ढाई किलो का हाथ कल झुंझुनू की सड़कों पर लहराता हुआ दिखाई देगा। जी हां कल सुबह 11:15 बजे सनी देओल हेलीपैड झुंझुनू पर पहुंचेंगे उसके बाद 11:20 से लेकर 11:50 तक उनके रोड शो का समय होगा इस दौरान वो आधा घंटे झुंझुनू शहर की सड़कों पर रोड शो करके भारतीय जनता पार्टी के झुंझुनू से प्रत्याशी नरेंद्र कुमार खीचड़ के लिए वोट मांगेंगे। बॉलीवुड में ग़दर मचा देने वाला यह अभिनेता कल गड्डी लेकर शहर की सड़को पर भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र खीचड़ के समर्थन में वोट और सपोर्ट मांगने के लिए निकलेंगे। गौरतलब है की इनके पिता धर्मेंद्र बीकानेर से सांसद रह चुके है। वही हेमामालिनी मथुरा से सांसद का चुनाव लड़ रही है। इस तरह से देओल परिवार पूरी तरह से भाजपा के साथ जुड़ा रहा है। सन्नी देओल के यहाँ लाखो प्रशंसक तो है ही साथ ही यह क्षेत्र जाट बाहुल्य है जिसके चलते जाट मतदाताओं को प्रतिद्वंदी प्रत्याशी से भाजपा के पक्ष में करने का पूरा प्रयास करेंगे। सनी देओल का ढाई किलो का हाथ कांग्रेस के हाथ पर कितना भारी पड़ेगा यह देखने वाली बात है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur