आज शनिवार को चंचल नाथ जी के टीले के पास खेल मैदान में चल रही भाजपा की कमल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन कार्यक्रम जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया के नेतृत्व में हुआ। प्रतियोगिता प्रभारी जिला महामंत्री राजेंद्र भाम्बू , जिला महामंत्री अमरसिंह तंवर कार्यक्रम के सहसंयोजक बुधराम सैनी, विपुल छक्कड़, पुरुषोत्तम सैनी बगड़, सुभाष मावंडिया एवं प्रमोद जानू, भादर स्वामी सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। प्रतियोगिता में आज फाईनल मैच झुंझुनूं और पिलानी के बीच खेला गया जिसमें झुंझुनूं विधानसभा विजय रहा। पहले खेलते हुए पिलानी ने 20 ओवर में 190 रन बनाए। झुंझुनूं ने 10 गेंद शेष रहते हुए लक्ष्य हासिल किया। फाईनल मैच में पिलानी विधानसभा के राहुल मावंडिया ने 63 रन बनाए और 2 विकेट लेकर मैन ऑफ दी मैच रहे। पिलानी के मनदीप प्रतियोगिता में 185 रन और 3 विकेट लेकर मैन ऑफ द टुर्नामेंट रहे।
Hindi News / General News / झुंझुनू में कमल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन
झुंझुनू में कमल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।


