नई साल की शुरुआत के साथ ही झुंझुनू में किसानों ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ बिगुल बजाते हुए चेतावनी दी है कि कांग्रेस सरकार ने जल्द ही इनकी मांगे नहीं मानी तो कांग्रेसी सरकार को लोकसभा में इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। किसान बचाओ देश बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले आज जिला कलेक्ट्रेट के बाहर किसानों ने 1 दिन का सांकेतिक धरना देकर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में मांग की है कि सत्ता में आने से पहले कांग्रेस सरकार ने किसानों के संपूर्ण कर्जा माफ करने की बात कही थी जो कि अभी तक नहीं हुआ वहीं कांग्रेस सरकार ने बेरोजगार युवाओं को साढ़े तीन हजार रूपये बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही थी वह भी अभी तक लागू नहीं हुआ। किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्दी मांगे पूरी नहीं हुई तो किसान सड़कों पर उतरेगा और इसका खामियाजा लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को भुगतना पड़ सकता है।
Hindi News / General News / झुंझुनू में किसानों ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ बजाया चेतावनी बिगुल
झुंझुनू में किसानों ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ बजाया चेतावनी बिगुल



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।