महर्षि दयानंद कॉलेज में बूथ नम्बर 38 के तहत बनाए गए समस्त महिला प्रबंधित मतदान केन्द्र पर की गई साज-सज्जा व अन्य व्यवस्थाओं को देखकर मतदाताओं को सुखद आश्चर्य हुआ। मतदाताओं ने यहां लगाए गए आकर्षक पर्दो, बैलून, कालीन, पुष्प सज्जा के साथ बड़ी संख्या में रखे गए टेडी बियर खिलौनों की सराहना की। मतदाताओं व पॉलिंग एजेन्ट्स का शहनाई व ढोल बजाकर तथा नन्हीं बालिकाओं द्वारा तिलक व पुष्प वर्षा से स्वागत भी किया गया। केन्द्र पर आने वाले मतदाताओं को कॉफी व बच्चों को चॉकलेट आदि देने की व्यवस्थाएं की गईं। दिव्यांगजनों के लिए व्हीलचेयर की भी व्यवस्था की गई थी। अपने अभिभावकों के साथ आए बच्चे चॉकलेट खाकर व खिलौनों के साथ खेलकर अत्यंत प्रसन्न हो रहे थे। वहीं युवा सेल्फी पॉइंट पर सेल्फी लेते दिखाई दिए। इस अवसर पर मौजूद जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार यादव ने कहा कि ऎसे मतदान केन्द्रों पर आकर मतदाताओं को सुखद एहसास हो रहा है। यहां किए गये नवाचारों से मतदाताओं को सुगमतापूर्वक मतदान करने में सहायता मिली है। महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक विप्लव न्यौला ने बताया कि सेन्टर पर महिलाओं की सुविधा के लिए ब्रेस्ट फीडिंग रूम बनाया गया, साथ ही प्रतीक्षालय व सेल्फी पॉइंट भी बनाया गया। यहां नियुक्त वॉलेन्टियर्स द्वारा मतदाताओं की सहायता की गई। मतदान केन्द्र पर सबसे पहले बुजुर्ग रामअवतार सिंह, महिलाओं में किरण तेतरवाल ने व दिव्यांग विकास कुलरिया ने मतदान किया।
Hindi News / General News / झुंझुनू में महिला प्रबंधित मतदान केन्द्र रहा आकर्षण का केन्द्र
झुंझुनू में महिला प्रबंधित मतदान केन्द्र रहा आकर्षण का केन्द्र



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।