झुंझुनू के सूचना केंद्र सभागार में आज मतदाता दिवस के उपलक्ष में 2 दिन के लिए एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से फोटो प्रदर्शित कर लोकसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदान करने का भी संदेश दिया गया है। अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजेंद्र अग्रवाल ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया वहीं मतदाता सभा को भी संबोधित करते हुए अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि आज का दिन नेशनल वोटर्स डे के रूप में हम मनाते हैं और भारत निर्वाचन आयोग की भी थीम है कि ज्यादा से ज्यादा वोटर्स जो अपनी उम्र 18 को पार कर चुके हैं उनको मतदाता लिस्ट में जोड़ा जाए। चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदान भी किया जाए जिससे देश के युवा देश के विकास में भी भागीदारी ले सके।
Hindi News / General News / झुंझुनू में मतदाता दिवस पर हुआ प्रदर्शनी का आयोजन
झुंझुनू में मतदाता दिवस पर हुआ प्रदर्शनी का आयोजन


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।


