जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार यादव ने मंगलवार को प्रातः 8 बजे से होने वाली विधानसभा चुनाव की मतगणना के संबंध में सोमवार को मतगणना स्थल सेठ मोतीलाल पीजी कॉलेज में विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मतगणना स्थल पर एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड, साफ-सफाई, भोजन, सीसीटीवी कैमरे, ईटीपीबीएस, पब्लिक एडे्रस सिस्टम, पार्किंग, मीडिया सेंटर, प्रवेश-निकास, टेंट, बैरिकेटिंग, बिजली, पानी, कानून व्यवस्था संधारण संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। यादव ने बताया कि बिना वैध पास के किसी को भी मतगणना स्थल में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। अभ्यर्थियों व उनके गणना अभिकर्ताओं का प्रवेश व निकासी कॉलेज के गेट नम्बर 3 से होगी तथा मतगणना में लगे कार्मिकों का प्रवेश गेट नम्बर 2 से होगा। अभ्यर्थी व उनके अभिकर्ता तथा मतगणना कार्य में नियुक्त कार्मिक मतगणना स्थल सेठ मोतीलाल कॉलेज के अंदर मोबाईल आदि नहीं ले जा सकेंगे, साथ ही बीड़ी, सिगरेट आदि तम्बाकूयुक्त पदार्थ और लाईटर, माचिस जैसे ज्वलनशील पदार्थ भी अंदर नहीं ले जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि चुनाव परिणामों की जानकारी देने के लिए शहर के तीन प्रमुख स्थानों गांधी चौक पार्क, रोडवेज बस स्टेण्ड व मंडावा मोड़ पर डिस्पले स्क्रीन लगाए गए हैं।
Hindi News / General News / झुंझुनू में मतगणना कार्य संबंधी व्यवस्थाओं का लिया जायजा
झुंझुनू में मतगणना कार्य संबंधी व्यवस्थाओं का लिया जायजा



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।