स्थानीय चूणा चौक विकास समिति के तत्वधान में आधुनिक नाईट विजन सीसीटीवी केमरों का समारोहपूर्वक शुभारम्भ पुरोहितों की बगीची में आयोजित कार्यक्रम में जिला पुलिस अधीक्षक गौरव यादव ने फीता काटकर स्वीच ऑन करके किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक गौरव यादव का शॉल, श्रीफल भेंट एवं बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं का प्रतीक चिह्न देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम संयोजक उमाशंकर महमिया ने बताया कि समिति के अध्यक्ष शिवचरण पुरोहित ने समिति के गठन से सम्बन्धित जानकारी दी एवं आगामी विकास कार्यो के बारे में बताया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि यादव ने कहा कि मेरा मौहल्ला मेरा वार्ड, मेरी सुरक्षा मेरा अधिकार का शुभारम्भ चूणा चौक से किया जा रहा है, जिसके लिए चूणा चौक विकास समिति बधाई की पात्र है। इससे पूरे जिले में जन जागृति पैदा होगी। उन्होंने आजकल मोबाइल के माध्यम से की जा रही ऑन लाईन ठगी से भी जनता को सावधान रहने एवं बचने के उपाय बताये। उन्होंने दुपहियाँ वाहन चालकों को नियमित हैलमेट का उपयोग करने की सलाह दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता चंचलनाथजी टीला के पीठाधीश्वर ओमनाथ महाराज ने की।
Hindi News / General News / झुंझुनूं में नाईट विजन सीसीटीवी केमरों का समारोहपूर्वक शुभारम्भ
झुंझुनूं में नाईट विजन सीसीटीवी केमरों का समारोहपूर्वक शुभारम्भ


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।


