निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर, जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार यादव ने दो कार्मिकों को तुरन्त प्रभाव से निलम्बित किया है। यादव ने बताया कि विधानसभा चुनाव हेतु उदयपुरवाटी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए नियुक्त किए गये सैक्टर मजिस्ट्रेट (नम्बर 6) पशु चिकित्सक, बिसाऊ डॉ. सरदार सिंह कुड़ी के विरूद्ध रिटर्निंग अधिकारी (उपखण्ड मजिस्ट्रेट) उदयपुरवाटी द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट से निर्वाचन कार्य जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही बरतने एवं मेडिकल टीम द्वारा शराब सेवन की पुष्टि किये जाने पर डॉ. कुड़ी के विरूद्ध विभागीय जांच एवं निर्वाचन नियमों में कार्यवाही की जानी प्रस्तावित हैै। अतः डॉ. कुड़ी को तुरन्त प्रभाव से निलम्बित किया गया है। निलम्बन काल में इनका मुख्यालय, कार्यालय संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग झुंझुनू रहेगा। निलम्बन काल के दौरान इन्हें नियमानुसार निर्वाह भत्ता देय होगा। इसी प्रकार विधानसभा चुनाव हेतु उदयपुरवाटी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदान दल संख्या 55 में नियुक्त, राउमावि नंगली सलेदी सिंह के व्याख्याता कमलेश कुमार (पीआरओ) के विरूद्ध रिटर्निंग अधिकारी (उपखण्ड मजिस्ट्रेट) उदयपुरवाटी द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट से निर्वाचन कार्य जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही बरतने एवं मेडिकल टीम द्वारा शराब सेवन की पुष्टि किये जाने पर इनके विरूद्ध विभागीय जांच एवं निर्वाचन नियमों में कार्यवाही की जानी प्रस्तावित हैै। अतः व्याख्याता कमलेश कुमार को तुरन्त प्रभाव से निलम्बित किया गया है। निलम्बन काल में इनका मुख्यालय तहसील कार्यालय नवलगढ़ रहेगा। निलम्बन काल के दौरान इन्हें नियमानुसार निर्वाह भत्ता देय होगा।
Hindi News / General News / झुंझुनू में निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर दो कार्मिक निलम्बित
झुंझुनू में निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर दो कार्मिक निलम्बित



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।