Hindi News / General News / झुंझुनू में निषेधाज्ञा फिर बढ़ी

झुंझुनू में निषेधाज्ञा फिर बढ़ी

अब 25 मार्च तक

झुंझुनू, जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट झुंझुनू यू.डी.खान ने प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए मानव स्वास्थ्य के खतरे,स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को मध्यनजर रखते हुए जिला झुंझुनू के जिला मुख्यालय पर राजकीय भगवान दास खेतान चिकित्सालय,राजपूत छात्रावास,मुख्य डाक घर,नीलम होटल,रोडवेज बस डिपो, इन्दिरा नगर,मदीना मस्जिद मोहल्ला,काजीवाडा, प्रभात टाकीज,मान नगर रोड नं.03 रेलवे लाईन तक इण्डियन पब्लिक स्कूल,बाकरा रोड़,कलेक्ट्रेट,नगर परिषद,सर्किट हाउस, तहसील झुंझुनू,नेहरू पार्क,न्यू कालोनी,राजकीय आवास,मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बंगला,पीरू सिंह स्कूल,जे.पी.जानू स्कूल, जी.बी.मोदी स्कूल,एस.एस.मोदी स्कूल, आर,आर.मोरारका कालेज,वाल्मिकी बस्ती,नागरपुरा,गुढा रोड़ रेलवे फाटक तक,रोड नं. 3 रिलायंस पेट्रोल पम्प,जी.लाल.पेट्रोल पम्प क्षेत्र में निषेधाज्ञा 20 मार्च की मध्य रात्रि तक लगाई गई थी।जिसे अब 22 मार्च की मध्य रात्रि तक बढाई गयी थी,जिसे अब 25 मार्च मध्य रात्रि तक एक बार फिर बढ़ाया गया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur