झुंझुनू के नए पुलिस अधीक्षक गौरव यादव ने आज अपना पदभार संभाल लिया। पुलिस अधीक्षक गौरव यादव ने अपने कार्यालय में आते ही सबसे पहले पत्रकारों से मुखातिब होकर जिले के बारे में जानकारी ली। वही गौरव यादव ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि जिले में जो वांछित अपराधी है उनके ऊपर नकेल कसी जाएगी और जो जिले के साथ दूसरे राज्यों की जो सीमा लग रही है उनके ऊपर सुरक्षा की व्यवस्था बढ़ाई जाएगी। वहीं लोकसभा चुनाव को देखते हूए जिले में सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ जो अपराधी किस्म के लोग हैं उनकी धर पकड़ कर उनके ऊपर भी लगाम लगाई जाएगी। आमजन के लिए पुलिस अधीक्षक ने अपने नंबर भी प्रसारित किए हैं कोई भी व्यक्ति उनसे अपनी समस्या के बारे में बात कर सकता है। अगर कोई सूचना उनको मिलती है तो त्वरित उसके ऊपर कार्रवाई भी की जाएगी। पुलिस कप्तान ने पत्रकारों से मुखातिब होने के बाद सभी पुलिस के अधिकारियों की बैठक भी ली। देखने वाली बात ये है कि सत्ता परिवर्तन के साथ बदले गए पुलिस कप्तान रात आठ बजे बाद अवैध रूप से शराब बेचने वालो पर भी नकेल कसने में कामयाब होते है या नहीं।
Hindi News / General News / झुंझुनू में नए पुलिस कप्तान ने संभाली जिले की कमान
झुंझुनू में नए पुलिस कप्तान ने संभाली जिले की कमान



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।