झुंझुनू के गांधी पार्क में आज विद्यार्थी मित्र एवं पंचायत सहायक संघ के तत्वावधान में आक्रोश रैली का आयोजन किया गया। आक्रोश रैली गांधी पार्क से शुरू होकर कलेक्ट्रेट पर पहुंची जहा पर मुख्यमंत्री के नाम अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पंचायत सहायकों ने ज्ञापन दिया। विद्यार्थी मित्र एवं ग्राम पंचायत सहायक संघ के जिलाध्यक्ष प्रवीण जसरापुर ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने सत्ता में आने से पहले सभी पंचायत सहायकों के पद सुरक्षित करने एवं मानदेय बढ़ाने का वादा किया था। साथ ही विद्यार्थी मित्रों की जो भर्ती कोर्ट में अटकी हुई है उसको भी पूरा करवाने का आश्वासन दिया था लेकिन आज सरकार बने हुए 3 महीने होने के बाद भी राज्य सरकार ने पंचायत सहायकों की मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया है जिसको लेकर आज विद्यार्थी मित्र एवं पंचायत सहायकों ने आक्रोश रैली का आयोजन कर अपना विरोध प्रदर्शन किया है। गौरतलब है कि आक्रोश रैली में विद्यार्थी मित्रों एवं पंचायत सहायकों ने लोकसभा चुनाव को लेकर चेतावनी देते हुए कहा कि अगर हमारी मांगे नहीं मानी जाती है तो लोकसभा चुनाव में राज्य सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।
Hindi News / General News / झुंझुनू में पंचायत सहायकों एवं विद्यार्थी मित्रों ने निकाली आक्रोश रैली
झुंझुनू में पंचायत सहायकों एवं विद्यार्थी मित्रों ने निकाली आक्रोश रैली


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।


