विधानसभा आम चुनाव के तहत नामांकन के पांचवे दिन शुक्रवार को सभी 7 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 18 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार यादव ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र पिलानी में इंडियन नेशनल कांग्रेस व निर्दलीय से जे पी चन्देलिया, निर्दलीय के रूप में राज सिंह शेखावत, सीपीआई (एमएल)(एल) से शीशराम, निर्दलीय के रूप में अनिल कुमार व आम आदमी पार्टी से राजेन्द्र मावर ने, सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र से इंडियन नेशनल कांग्रेस व निर्दलीय से श्रवण कुमार, भारतीय जनता पार्टी से सुभाष पूनिया एवं झुंझुनू विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी से राजकुमार मूण्ड, बहुजन समाज पार्टी से राजेश व इंडियन नेशनल कांग्रेस से बृजेन्द्र सिंह ओला ने नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। इसी प्रकार मण्डावा विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी से शुभकरण सिंह, नवलगढ़ विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय के रूप में विक्रम सिंह, बहुजन मुक्ति पार्टी से संजय कुमार पूनिया, निर्दलीय अशोक कुमार, बहुजन समाज पार्टी से रामअवतार नारनोलिया ने, उदयपुरवाटी से भारतीय जनता पार्टी से शुभकरण चौधरी एवं खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र से इंडियन नेशनल कांग्रेस के जितेन्द्र सिंह और बीवीएचपी से ताराचंद ने नामांकन पत्र प्रस्तुत किया।
Hindi News / General News / झुंझुनू में पांचवे दिन 18 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन पत्र
झुंझुनू में पांचवे दिन 18 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन पत्र



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।