झुंझुनूं में गत दिनों नवसृजित हुये पोक्सो न्यायालय के नवनिर्मित भवन का शुभारम्भ बुधवार को स्थानीय कलेक्ट्रेट परिसर में जिला एवं सेंशन न्यायाधीश अतुल कुमार सक्सेना ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर पारिवारिक न्यायालय के जज सोहनलाल, एमएसीटी के जज हरीओम अत्रे, एडीजे संख्या एक मुज्जफर चौधरी, एडीजे संख्या दो प्रमोद बंसल, विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं एडीजे मधु हिसारियां, अनुसूचित जाति, जनजाति न्यायालय के जज नीरजा दाधिच, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विजय महावर, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रदीप प्रजापत, न्यायिक मजिस्ट्रेट ममता शर्मा सहित लोक अभियोजक लोकेन्द्र सिंह शेखावत, झुंझुनूं बार संघ के अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार भाम्बू, भगवान सिंह एडवोकेट, अंशुमान सिंह एडवोकेट, जेपी झाझडिय़ा, बिरजू सिंह शेखावत, अजीज अली खान सहित बड़ी संख्या में वकील एवं गणमान्यजन उपस्थित थे।
Hindi News / General News / झुंझुनूं में पोक्सो न्यायालय के नवनिर्मित भवन का शुभारम्भ
झुंझुनूं में पोक्सो न्यायालय के नवनिर्मित भवन का शुभारम्भ



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।