खाना खजाना में कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रभारी मंत्री परसादीलाल मीणा के सामने कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष बिमला बेनीवाल ने कांग्रेस से मण्डावा की पूर्व विधायक रीटा चौधरी पर उनको वार्ड मेंबर मे चुनाव हराने का आरोप लगाया। इससे बात से नाराज रीटा के समर्थको ने हंगामा कर दिया। उन्होने व्यक्तिगत नाम लेकर आरोप नहीं लगाने की नसीहत दी जिससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे आपसी तकरार बढ़ गई। वहीं विधानसभा चुनाव में सूरजगढ व मण्डावा में कांग्रेस प्रत्यासी को मिली हार का ठिकरा इनके समर्थकों ने बिना नाम लिए विधायक बृजेन्द्र ओला पर फोड़ा । समर्थको ने कहा की इन क्षेत्र में कांग्रेस भाजपा से नहीं हारी है बल्कि कांग्रेस ने ही कांग्रेस को हराया है।रीटा व श्रवण कुमार के समर्थको ने कहा की जिन्होने चुनाव में कांग्रेस की खिलाफत की थी उसको ही मान सम्मान दिया जा रहा है, इससे माहौल गरमा गया। राहुल गांधी की रैली को लेकर कार्यकर्ताओ की मिटिंग लेने झुंझुनूं आये मंत्री परसादीलाल मीणा के सामने कांग्रेसियो की फूट खुलकर सामने आई। इस मौके पर झुंझुनूं विधायक बृजेन्द्र ओला, पिलानी विधायक जेपी चंदेलिया, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. चन्द्रभान, जिला प्रमुख सुमन रायला, जिला परिषद सदस्य दिनेश सुण्डा सहित ब्लॉक अध्यक्ष व कार्यकर्ता मौजूद रहें। वही इससे पहले कांग्रेस नेता एमडी चोपदार,सुरेन्द्र बेनीवाल ने मंत्री का माला पहनाकर स्वागत किया। -किसान सभा के प्रतिनिधि मण्डल ने सौंपा ज्ञापन – किसान सभा के प्रतिनिधि मण्डल ने सोमवार को झुंझुनूं दौरे पर रहे प्रभारी मंत्री प्रसादी लाल मीणा को ज्ञापन देकर सभी किसानो के सभी प्रकार के दो लाख तक के ऋण माफ करने की मांग की। साथ ही सहकारी बैंक व व्यवासायिक बैंक के डिफाल्टर व नॉन डिफाल्टर के सभी तरह के ऋण माफ करने की मांग रखी। ज्ञापन में बेरोजगारी भत्ता 3500 रू हर माह देने व आवारा पशुओं के समाधान की व्यवस्था की भी मांग की गई।
Hindi News / General News / झुंझुनू में प्रभारी मंत्री के सामने आई कांग्रेस की फूट
झुंझुनू में प्रभारी मंत्री के सामने आई कांग्रेस की फूट



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।