जिले के प्रभारी मंत्री परसादीलाल मीणा ने शनिवार को शहीद स्मारक पार्क में शहीद बेदी पर पुष्प चक्र अर्पित कर पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा प्रदेश शहीद परिवारों के साथ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार ने शहीदों के आश्रितों को नगद सहायता राशि, सरकारी नौकरी, भूखण्ड, रोडवेज की बसों में निःशुल्क यात्रा देने की घोषणा की है और भविष्य में उनके हर दुख-दर्द सरकार उनके साथ रहेगी। उन्होंने कहा कि जनता की भावना के अनुसार उन्हें वैसा ही जवाब देना चाहिए, जिससे आगे भविष्य में हमे इतनी बड़ी शहादत नहीं देनी पड़े। प्रभारी मंत्री ने कहा कि आज पूरा देश आंतकवाद के खिलाफ एकजुट है। किसी भी सूरत में आतंकवाद को देश में हावी नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऎसी घटना की जितनी निंदा की जाए, वह कम है। हम उन शहीदों को नमन करते हैं, जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेन्द्र अग्रवाल, खेतड़ी विधायक डॉ. जितेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेश कुमार मीणा, पुलिस उपाधीक्षक ममता सारस्वत, सीओ स्काउट महेश कालावत, जिला परिषद सदस्य प्यारेलाल ढूकिया सहित अन्य पुलिसकर्मी एवं गणमान्यजन उपस्थित थे।
Hindi News / General News / झुंझुनू में पुष्प चक्र अर्पित कर पुलवामा में हुए शहीदों को दी श्रद्धांजलि
झुंझुनू में पुष्प चक्र अर्पित कर पुलवामा में हुए शहीदों को दी श्रद्धांजलि


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।


