आज झुंझुनू रोडवेज स्टैंड के परिसर में विभिन्न संगठनों द्वारा धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया गया। एटक, सीटू, इंटक जैसे विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आज और कल धरने पर रहने का निर्णय किया है। धरने के साथ ही आज राजस्थान रोडवेज के श्रमिक संगठनों के कर्मचारियों ने शहर के मुख्य मार्गों पर एक रैली का आयोजन भी किया। रैली में सरकार विरोधी नारे लगाकर अपनी मांगों के लिए विरोध प्रदर्शन किया साथ ही दोनों बड़े दल कांग्रेस व भाजपा को भी नारे लगाकर खूब कोसा। उसके बाद कलेक्ट्रेट के बाहर पीएम का पुतला जलाकर अपना विरोध प्रदर्शन किया। श्रमिक संगठनों ने कहा कि बेरोजगारों को भत्ता दिया जाए, न्यूनतम मजदूरी 18000 रूपये की जाए तथा जो निजीकरण किया जा रहा है उसको रोका जाए। कर्मचारी संगठनों के बनाए जाने पर जो रोक लगा रखी है उसको हटाया जाए ऐसी ही अपनी कई मांगों को लेकर आज राजस्थान श्रमिक संगठनों के कर्मचारियों ने रैली निकालकर अपना विरोध प्रदर्शन किया।
Hindi News / General News / झुंझुनू में राजस्थान रोडवेज के श्रमिक संगठनों ने दिया धरना
झुंझुनू में राजस्थान रोडवेज के श्रमिक संगठनों ने दिया धरना



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।