जिला मुख्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के बैनर के नीचे भाजपा नेता राजेंद्र भांबू की अगुवाई में राजस्थान सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए उपखण्ड अधिकारी अल्का विश्नोई को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन के अनुसार कांग्रेस ने 10 दिन में किसानों का पूर्ण कर्ज माफ करने की बात कहते हुए सभी बेरोजगारों को 3500 रुपये मासिक भत्ता देने की बात कही थी और 10 परसेंट सवर्ण आरक्षण जो केंद्र सरकार द्वारा घोषित है, अभी तक राज्य सरकार उस पर भी अपनी कोई मंशा स्पष्ट नहीं कर सकी है। इन सभी मुद्दों पर बात करते हुए राजेंद्र भांबू ने बताया कि आज का ज्ञापन मात्र संकेत मात्र है। भविष्य में प्रजातांत्रिक तरीके से जनता की आवाज को उठाने के लिए बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राजीव सिंह शेखावत, राजेश बाबल, रामनिरंजन पुरोहित उप जिला प्रमुख बनवारीलाल सैनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
Hindi News / General News / झुंझुनूं में राजस्थान सरकार की नीतियों के खिलाफ भाजपा ने सौपा ज्ञापन
झुंझुनूं में राजस्थान सरकार की नीतियों के खिलाफ भाजपा ने सौपा ज्ञापन


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।


