सरगम सप्ताह-लोकतंत्र की सरगम मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत जिले में बुधवार को ‘मा’ से महिलाओं के लिए रंगोली का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसके तहत ‘म्हारो वोट, म्हारो हक’ का संदेश दिया गया। कलेक्टे्रेेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आकर्षक रंगोली बनाकर महिलाओं ने शत-प्रतिशत मतदान के लिए आमजन को प्रेरित किया। उन्होंने रंगोली के माध्यम से ईवीएम व स्लोगन बनाकर प्रदर्शित किए। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार यादव, जिला परिषद् सीईओ जेपी बुनकर, महिला एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक विप्लव न्यौला उपस्थित रहे।
Hindi News / General News / झुंझुनू में रंगोली बनाकर दिया मतदान करने का संदेश
झुंझुनू में रंगोली बनाकर दिया मतदान करने का संदेश



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।