झुंझुनू में आज राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमे जिला सेशन न्यायाधीश अतुल कुमार ने दीप प्रज्वलित कर के राष्ट्रीय लोक अदालत शिविर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सेशन न्यायाधीश अतुल कुमार ने संबोधित करते हुए बताया कि पूरे जिले में लगभग 3649 प्रकरण राष्ट्रीय लोक अदालत में रखे गए हैं। वहीं उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य यह है कि आमजन को कानून की लंबी प्रक्रिया में ना उलझ कर ऐसे प्रकरणों को दोनों पक्षकारों को समझाइश कर राजीनामा करवाने जैसी कार्रवाई कर मामले का निस्तारण कर उन्हें राहत पहुंचाई जा सके। उन्होंने सभी अधिवक्ता गण एवं बैंक अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वह जितने भी लंबित प्रकरण है उनका निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत में करवाएं। वही एलएलबी की छात्राएं भी इस शिविर में निरीक्षण के लिए आई जिनको जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मधु हिसारिया ने शिविर के बारे में जानकारी दी।
Hindi News / General News / झुंझुनू में राष्ट्रीय लोक अदालत शिविर का आयोजन
झुंझुनू में राष्ट्रीय लोक अदालत शिविर का आयोजन



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।