बेसहारा गौ वंश को संरक्षण देने के मकसद से श्री गोपाल गौशाला झुंझुनू की ओर से नंदीशाला का निर्माण कराया गया है। आज इस नंदीशाला का उद्घाटन चंचलनाथ टीले के पीठाधीश्वर ओमनाथ महाराज, सभापति सुदेश अहलावत ने किया। गौशाला के अध्यक्ष संपत चूड़ेलेवाला ने बताया कि चंचलनाथ टीले के तत्कालीन पीठाधीश्वर स्वर्गीय चिमननाथ महाराज ने गौशाला को सौ बीघा जमीन नंदीशाला के लिए दी थी। उन्होंने बताया कि सरकार ने प्रदेश में नंदीशालाओं के निर्माण के लिए 50-50 लाख रुपए देने की घोषणा की थी। हालांकि सरकार से तो अभी तक एक रुपया भी नही मिला है लेकिन श्री गोपाल गौशाला की ओर से इस नंदीशाला के निर्माण पर पांच लाख रुपए खर्च किये जायेंगे। इसमें करीब दो हजार पशुओं के रहने की व्यवस्था होगी। बेसहारा गौ वंश के लिए यहां पर्याप्त चारे पानी की व्यवस्था भी रहेगी। श्री गोपाल गौशाला प्रबंधन की ओर से नंदीशाला में टीन शेड की मांग पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सभापति सुदेश अहलावत ने टीन शेड बनवाने और चारे की व्यवस्था का आश्वासन दिया। अहलावत ने बताया की नंदीशाला का निर्माण पूर्ण होने के बाद शहर में बेसहारा पशुओं की समस्या खत्म ही जाएगी। साथ ही नगर परिषद क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त करने के प्रोजेक्ट पर भी काम शुरू कर दिया गया है। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने श्री गोपाल गौशाला की स्मारिका का विमोचन भी किया।
Hindi News / General News / झुंझुनू में साढ़े पांच करोड़ की लागत से बन रही है नंदीशाला
झुंझुनू में साढ़े पांच करोड़ की लागत से बन रही है नंदीशाला



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।