जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव मधु हिसारिया एवं निरीक्षण सम्प्रेक्षण एवं किशोर गृह समिति की टीम द्वारा बुधवार को राजकीय सम्प्रेषण एवं किशोर गृह का निरीक्षण किया गया। हिसारिया ने आवासरत बालकों के लंबित प्रकरणों, सम्प्रेषण एवं किशोर गृह में बालकों के प्रत्येक कक्ष में प्रदान की जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सर्दी में बालकों को बिछाने, ओढ़ने व पहनने के लिए दिए जाने वाले सामान की जानकारी प्राप्त कर, सामान की जांच की। निरीक्षण के दौरान बच्चों को प्रदान किए जाने वाले भोजन की गुणवता व उपलब्धता की जानकारी प्राप्त कर, भवन की साफ-सफाई देखी एवं बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण का रिकार्ड चैक किया। हिसारिया ने इस दौरान सम्प्रेषण एवं किशोर गृह की सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी अधीक्षक सम्प्रेषण एवं किशोर गृह से प्राप्त कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
Hindi News / General News / झुंझुनू में सम्प्रेषण एवं किशोर गृह का किया निरीक्षण
झुंझुनू में सम्प्रेषण एवं किशोर गृह का किया निरीक्षण



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।