राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला झुंझुनूं के पदाधिकारियों, रोवर रेजर एवं स्काउट गाइड ने जिला कमिश्नर एवं जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक लक्ष्मीनारायण बड़ीवाल, सी.ओ गाइड सुभिता गिल, सी.ओ स्काउट महेश कालावत के नेतृत्व में जिले के नव पदस्थापित जिला कलेक्टर रवि जैन का स्काउट परम्परा के अनुसार स्कार्फ एवं फूल मालाऎं पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर जिला कलक्टर को संगठन द्वारा किये जा रहे समाज सेवा के विभिन्न आयाम दिव्यांग एवं वृद्धजन सेवा, सड़क सुरक्षा, नशा उन्मूलन, जल स्वावलम्बन, पर्यावरण संरक्षण सहित गुणात्मक एवं संख्यात्मक अभिवृद्धि के बारे में अवगत करवाया, जिस पर रवि जैन ने स्काउट गाइड संगठन द्वारा किये जा रहे कार्यों की भूरि-भूरि प्रशन्सा की। इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जे.पी.बुनकर, अलसीसर स्काउट सचिव रामचन्द्र मीणा, चिड़ावा के रोवर लीडर अमित कुमार , स्काउट मास्टर विजय गर्वा , राष्ट्रपति स्काउट रविकान्त मीणा , सीनियर रोवर मेट दिनेश कुमार, स्काउट गाइड कम्प्यूटर ऑपरेटर अमरचन्द बियाण सहित संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Hindi News / General News / झुंझुनू में स्काउट गाइड ने किया जिला कलेक्टर का स्वागत
झुंझुनू में स्काउट गाइड ने किया जिला कलेक्टर का स्वागत



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।