आज एस एफ आई का राज्य स्तरीय सम्मेलन का आयोजन झुंझुनू के गांधी पार्क में आयोजित किया गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में कामरेड ने शिरकत की। सम्मेलन में जम्मू कश्मीर के कुल गांव के विधायक यूसुफ तारिगामी ने भी शिरकत की वही ऑल इंडिया किसान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व विधायक अमराराम ने भी सम्मेलन को संबोधित किया। सम्मेलन में मौजूदा देश के हालातों और शिक्षा के साथ-साथ राजनीति में बदलाव की भी चर्चा की गई। सम्मेलन को संबोधित करते हुए जम्मू कश्मीर के कुल गांव के विधायक यूसुफ तारिगामी ने बताया की राजस्थान की जनता ने जो सत्ता परिवर्तन किया है वह राजस्थान के हालातों को देखते हुए बहुत ही जरूरी था क्योंकि राजस्थान की जो पिछली सरकार ने शिक्षा का निजीकरण करने के लिए जोर लगाया था उससे उस सरकार का जाना तय था यूसुफ तारिगामी ने बताया कि पिछली सरकार ने राज्य में 300 शिक्षण संस्थानों को पी. पी मोड पर किया वहीं बीस हजार हजार स्कूल बंद करने का जो निर्णय लिया था वही उसके विनाश का कारण भी बन गया। वहीं यूसुफ तारिगामी ने बताया कि मौजूदा देश के हालातों को सुधारने के लिए केंद्र में भी सत्ता का परिवर्तन होना बहुत जरूरी है।
Hindi News / General News / झुंझुनू में एसएफआई का राज्य स्तरीय सम्मेलन का हुआ आयोजन
झुंझुनू में एसएफआई का राज्य स्तरीय सम्मेलन का हुआ आयोजन


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।


