विधानसभा आम चुनाव के तहत नामांकन के छठे दिन शनिवार को सभी 7 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 23 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार यादव ने बताया कि पिलानी विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी से जया कुमारी, निर्दलीय गोविन्द राम, एपीओआई से सुमेर सिंह,सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय के रूप में मनरूप सिंह, आम आदमी पार्टी से दुर्गा प्रसाद यादव, सीपीआई (एमएल)(एल) से ओमप्रकाश,झुंझुनू विधानसभा क्षेत्र से एआरजेपी से महेश कुमार, बीएसपी/निर्दलीय के रूप में सुमन, निर्दलीय के रूप में नवल किशोर खण्डेलिया ने नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। इसी प्रकार मण्डावा विधानसभा क्षेत्र से इंडियन नेशनल कांग्रेस से कुमारी रीटा चौधरी ने, बहुजन समाज पार्टी से अनवर अली खान ने एवं एआरजेपी से महेन्द्र कुमार धायल ने,नवलगढ़ विधानसभा क्षेत्र से आरएलटीपी से प्रतिभा सिंह ने व इंडियन नेशनल कांग्रेस से डॉ. राजकुमार शर्मा ने,उदयपुरवाटी विधानसभा क्षेत्र से बीएसपी/निर्दलीय के रूप में राजेन्द्र सिंह ने, इंडियन नेशनल कांग्रेस से भगवानाराम एवं निर्दलीय के रूप में निशा कंवर ने, खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय के रूप में राजेश, भारतीय जनता पार्टी से धर्मपाल, निर्दलीय के रूप में अमर सिंह, बीवाईएस से रामस्वरूप ने, बीवीएचपी से ताराचंद ने एवं निर्दलीय के रूप में रिशाल सिंह ने नामांकन पत्र प्रस्तुत किया।
Hindi News / General News / झुंझुनू में शनिवार को 23 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन पत्र
झुंझुनू में शनिवार को 23 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन पत्र


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।


