स्वर्णकार समाज के पितृ पुरुष महाराजा अजमीढ़ जयन्ती के उपलक्ष्य में समाज के होनहार विद्यार्थियों का सम्मान पीपली चौक स्थित स्वर्णकार बगीची में किया गया। मुख्य अतिथि रिटायर्ड आईएएस अधिकारी लोकनाथ सोनी थे। अध्यक्षता प्रभुदयाल डांवर ने की, विशिष्ट अतिथि अजमीढ़ जनकल्याण संस्थान सीकर के पूर्व अध्यक्ष शिव भगवान भवण, सावित्री जनकल्याण ट्रस्ट के समंदर सिंह कचेरा, नरेश नारनोली, सुरेंद्र सिरसीवाल, बाबूलाल नारनोली, ब्रह्मदत्त मंडावरा, इंद्राज सिंघाना, रामप्रसादए, भगवती प्रसाद व विद्युत निगम एईएन रामचंद्र सोनी थे। इस दौरान दसवीं, बारहवीं, स्नातक व स्नातकोत्तर परीक्षाओं में 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तथा डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक, सीएएएमबीए आदि विशेष योग्यताधारी 66 प्रतिभाओं के साथ ही समाज के आठ वरिष्ठ नागरिकों तथा लुटु गांव की मुख्यमंत्री से सम्मानित अनु सोनी जिन्होंने एक जनवरी 2018 को जिले में पहली बेटी को जन्म देने वाली उसका भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि लोकनाथ सोनी ने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के साथ आगे बढऩे को कहा। उन्होंने कहा कि यह जरूरी नहीं कि डॉक्टर या इंजीनियर ही बने। किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल करके देश व समाज का नाम रोशन कर सकते हैं। शिवभगवान ने अभिभावको से बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा के साथ साथ संस्कार देकर अपने ही वंश का नाम रोशन करने की सलाह दी। प्रभुदयाल डांवर ने अजमीढ़ धाम के विकास की चर्चा करते हुए कहा कि समाज के लिए अभी अन्नपूर्णा योजना शुरू की है तथा नवजीवन अस्पताल के सौजन्य से नि:शुल्क इलाज की व्यवस्था भी की जा रही है। बाबूलाल नारनोली व रंजना सोनी ने भी उद्बोधन दिया।
Hindi News / General News / झुंझुनू में स्वर्णकार समाज का सम्मान समारोह
झुंझुनू में स्वर्णकार समाज का सम्मान समारोह



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।