इंदिरा नगर स्थित केशव आदर्श विद्या मंदिर में विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष स्व. विष्णुहरि डालमिया को श्रृद्धांजली देने के लिये केन्द्रिय मार्ग दर्शक मंडल के सदस्य महा मंडलेश्वर अर्जुनदास जी व विभाग संघ चालक डॉ. दयाशंकर बावलिया के सानिध्य मे शोकसभा अयोजित कि गई। जिलामंत्री सीएम भार्गव ने डालमिया के दुखद निधन का समाचार हम सभी के मन में एक दु:खदायक रिक्तता निर्माण कर गया है। वर्तमान पीढी सहित समाज की तीन पीढीयां उनके समाज जीवन में सतत् व सक्रिय योगदान को देखते आई है विहिप के अध्यक्ष के नाते धार्मिक जगत सहित सभी क्षेत्रों में काम करने वाले कार्यकर्ताओं मे उनकी आत्मीयता के अधिकार से दिये गए सामयिक परामर्श को पाया है, समाज के अनेक विषयों के प्रति उनका निश्चल मन कितनी चिंताओं का वहन करता था यह हम सब के सामने प्रत्यक्ष हुआ है। उस पुण्यात्मा के पार्थिव के विसर्जन से हम अपने एक वरिष्ठ सहयोगी मार्गदर्शन को खो बैठे है। इस दुखद प्रसंग को सहने तथा उनकी जीवन मूल्यधारा को आगे बढाने का कर्तव्य करते रहने का धैर्य हम सबको प्रदान हो। सी.ए. मनिष अग्रवाल, उप जिला प्रमुख बनवारी लाल सैनी, पुर्व आई.ए.एस. ओमप्रकाश सैनी, छगनलाल धुपिया ने भी राम मंदिर आंदोलन के लिये डालमिया के योगदान व उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात शोकसभा मे जिला सहमंत्री योगेन्द्र कुण्डलवाल, बजरंग दल जिला सहसंयोजक अशोक प्रजापति, सुशील प्रजापति, नगर मंत्री महावीर शर्मा, अजय मणीठीया, रतनलाल शर्मा, मनीष दाधीच, उदय सिंह, योगेन्द्र कुमावत, पवन चंदेल, नरेन्द्र वर्मा, महेश जिनगर, शिवचरन पुरोहित अमित सिंह, यालीराम गुरी सहित नगर के सभी गणमान्य लोगो ने डालमिया के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की। मंच संचालन राजकुमार मोरवाल ने किया।
Hindi News / General News / झुंझुनूं में विश्व हिन्दू परिषद् ने डालमिया को दी श्रृद्धांजली
झुंझुनूं में विश्व हिन्दू परिषद् ने डालमिया को दी श्रृद्धांजली



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।