विधानसभा आम चुनाव के लिए चुनाव प्रचार अभियान के दौरान विभिन्न सार्वजनिक,निजी स्थलों, मैदानों, वाहनों आदि पर लगाई जाने वाली चुनाव प्रचार सामग्री के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों के साथ-साथ स्थानीय विधि की पालना किया जाना आवश्यक है। जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार यादव ने बताया कि इस विषय में भारत निर्वाचन आयोग के प्रासंगिक निर्देशों तथा राजस्थान नगरपालिका अधिनियम, 2009 के अध्याय 12-क के प्रावधानों की पालना आवश्यक है। यदि उत्तरदायी राजनैतिक दल,संगठन,अभ्यर्थी या व्यक्ति इसकी पालना नहीं करता है तो जिला प्रशासन उस प्रचार सामग्री को हटाने की कार्यवाही करेगा तथा इसका खर्चा संबंधित उत्तरदायी राजनैतिक दल,संगठन,अभ्यर्थी या व्यक्ति से वसूल किया जायेगा। इसके अतिरिक्त यह खर्चा भी संबंधित अभ्यर्थी के निर्वाचन व्यय में जोड़ा जायेगा। साथ ही विधि के प्रावधानों के अन्तर्गत संबंधित के विरूद्ध राजस्थान नगरपालिका अधिनियम (संशोधित) के अध्याय 12-क के प्रावधानों तथा सार्वजनिक सम्पति या अन्य की सम्पति को जानबूझकर क्षति पहुँचाने से सम्बन्धित कानूनी प्रावधानों के अन्तर्गत कार्यवाही भी अमल में लाई जाएगी।
Hindi News / General News / झुन्झुनू में विधानसभा आम चुनाव के संबंध में निर्देश जारी
झुन्झुनू में विधानसभा आम चुनाव के संबंध में निर्देश जारी



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।