जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार यादव ने शुक्रवार को अटल सेवा केन्द्र स्थित जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष पर वैबकास्टिंग के माध्यम से विभिन्न मतदान केन्द्रों का अवलोकन किया। यादव ने बताया कि वैब कास्टिंग के माध्यम से नजर रखने के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र व जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। जिले के 102 संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर लाईव वैबकास्टिंग के माध्यम से मॉनिटरिंग की गई। संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर वैब कास्टिंग, सुरक्षा बलों, वीडियोग्राफी व माईक्रोओब्जर्वर आदि के माध्यम से नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि मतदाता भय मुक्त होकर मतदान कर सकें, इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इन्तजाम किए गए। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र अग्रवाल, महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक विप्लव न्यौला, वैब कास्टिंग के तकनीकी नोडल अधिकारी घनश्याम गोयल उपस्थित थे।
Hindi News / General News / झुंझुनू में 102 संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर लाईव वैबकास्टिंग के माध्यम से हुई मॉनिटरिंग
झुंझुनू में 102 संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर लाईव वैबकास्टिंग के माध्यम से हुई मॉनिटरिंग



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।