राज्य में चुनाव की रणभेरी बज चुकी है सोमवार से नामांकन दाखिल करना भी विधानसभा क्षेत्रों के लिए शुरू हो जाएगा। दोनों प्रमुख दल भाजपा और कांग्रेस ने अभी तक अपने उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की है। इसको लेकर लोगों में विभिन्न प्रकार की जन चर्चाए हैं सट्टे बाजार का अपना आंकलन है। उससे कई चीजें सामने आ रही है भाजपा की तरफ से ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि वह अपने सांसदों या केंद्र मंत्रियों को भी राजस्थान के रण में उतार सकती है। क्योंकि सत्ता विपक्षी लहर को रोकने के लिए पार्टी हर संभव कोशिश करेगी। पार्टी नहीं चाहती कि लोकसभा चुनाव 2019 का यह सेमीफाइनल उसके हाथ से निकले। इसलिए आज दिन भर यह चर्चाओं का दौर भी गर्म रहा कि झुंझुनू सांसद संतोष अहलावत को सूरजगढ़ से विधानसभा प्रत्याशी के रूप में उतारा जा सकता है। सूत्रों का कहना है कि सूरजगढ़ विधायक श्रवण कुमार की क्षेत्र पर अच्छी पकड़ है और उनके कद को देखते हुए उनके सामने चुनाव लड़ने के लिए सांसद अहलावत को मैदान में उतारा जा सकता है। इसके कारण से ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा की जारी होने वाली लिस्ट में झुंझुनू सांसद संतोष अहलावत का नाम भी सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए उम्मीदवार के रूप में घोषित किया जा सकता है। वही पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुमित्रा सिंह को भाजपा लोक सभा चुनाव में ब्रह्मास्त्र के रूप में भी प्रयोग कर सकती है। इससे पार्टी के आंतरिक स्तर पर संतुलन करने के लिए यह प्रयास किया जा सकता है।
Hindi News / General News / झुंझुनू सांसद को भी बनाया जा सकता है प्रत्याशी ?
झुंझुनू सांसद को भी बनाया जा सकता है प्रत्याशी ?



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।