रिटर्निंग अधिकारी (एस.डी.एम.) झुंझुनू ने बिना अनुमति के सभाओं के आयोजन करने के मामले में झुंझुनू विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी निषीत कुमार उर्फ बबलू चौधरी को नोटिस जारी किया है। रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि निषीत कुमार द्वारा समाचार पत्रों में विज्ञापन जारी किया गया था कि वे 25 नवम्बर को झुंझुनू विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसम्पर्क कार्यक्रम में भाग लेेंगे, जिसकी किसी भी प्रकार की अनुमति नहीं ली गई थी। रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि एफ.एस. टीम द्वारा मौके की जांच कर अवगत करवाया गया है कि उनके द्वारा जनसम्पर्क के नाम पर सभा का आयोजन किया जा रहा है। सार्वजनिक स्थलों पर टैन्ट, कुर्सिया, माईक, वाहनों का प्रयोग किया जा रहा है, जो कि धारा 144 सीआरपीसी एवं आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की श्रेणी में आता है। रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि 25 नवम्बर के समाचार पत्र में विज्ञापन के रूप में चूरू बाईपास पर सभा आयोजित होने के फोटोग्राफ प्रकाशित करवाया गया है। उक्त विज्ञापन में आयोजित की गई सभा, लाउड स्पीकर की नियमानुसाार अनुमति उनके द्वारा नहीं ली गई है, जो कि धारा 144 सीआरपीसी एवं आदर्श आचार संहिता के उल्लघंन की श्रेणी में आता है। रिटनिर्ंग अधिकारी ने निर्दलीय प्रत्याशी को नोटिस जारी कर 27 नवम्बर को प्रातः 11 बजे रिटनिर्ंग अधिकारी कार्यालय में अपना स्पष्टीकरण देने के लिए कहा है।
Hindi News / General News / झुंझुनू से निर्दलीय प्रत्याशी निषीत कुमार को दिया नोटिस
झुंझुनू से निर्दलीय प्रत्याशी निषीत कुमार को दिया नोटिस



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।