Hindi News / General News / झुंझुनू विधायक बृजेंद्र ओला को सद्बुद्धि दे भगवान

झुंझुनू विधायक बृजेंद्र ओला को सद्बुद्धि दे भगवान

कांग्रेस जनों ने शहर के गांधी चौक में किया सद्बुद्धि यज्ञ

झुंझुनू, प्रदेश में चल रहे सियासी घमासान के बीच आज सोमवार दोपहर को झुंझुनू शहर के गांधी चौक में कांग्रेस जनों द्वारा झुंझुनू विधायक बृजेंद्र ओला को सद्बुद्धि देने के लिए यज्ञ का आयोजन किया गया। कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष एमडी चौपदार ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर अपनी ही पार्टी से लोकतांत्रिक व्यवस्था को खत्म करने वाले लोगों का साथ निभा रहे विधायकों की सद्बुद्धि के लिए आज इस यज्ञ का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के 19 विधायक जोकि अपनी ही पार्टी से बगावत करके लोकतांत्रिक व्यवस्था को खत्म करने वाले लोगों का साथ दे रहे हैं इन को सद्बुद्धि देने के लिए कांग्रेस जनों द्वारा यह सद्बुद्धि यज्ञ किया गया है । इस अवसर पर एमडी चौपदार ने विधायक बृजेंद्र ओला से कहा कि आप सिंबल पर जीत कर गए हो तो आपकी पार्टी की सरकार को साथ देने की जिम्मेदारी बनती है । आप बहुमत की सरकार का साथ दें लोगों को आपसे बहुत उम्मीदें हैं आप लोगों का काम करवाएं । साथ ही देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को बचाने के लिए बहुमत की सरकार का ही साथ दें । सद्बुद्धि यज्ञ के दौरान अनेक कांग्रेसी जनों ने इसमें भाग लिया और विधिवत मंत्रोच्चार द्वारा सद्बुद्धि यज्ञ करके विधायक बृजेंद्र ओला को सद्बुद्धि देने की भगवान से प्रार्थना की गई ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur