Hindi News / General News / झुंझुनू में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का जलाया पुतला

झुंझुनू में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का जलाया पुतला

महिला कांग्रेस मोर्चे ने

झुंझुनू, आज जिला कलेक्ट्रेट के बाहर झुंझुनू महिला कांग्रेस द्वारा हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष विमला बेनीवाल के नेतृत्व में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं एवं कांग्रेसजनों ने नारेबाजी कर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का पुतला जलाया। जिला अध्यक्ष विमला बेनीवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि कल चुनावी सभा में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हमारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी पर अशोभनीय टिप्पणी की जिसको लेकर महिला कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। इसके चलते आज हमने हरियाणा के मुख्यमंत्री का पुतला जलाकर अपना रोष प्रकट किया है। इस अवसर पर सरिता झाझड़िया, शारदा ढाका, पिंकी धूपिया, प्रेम पूनिया, फूलवती, सोनू वर्मा, द्रोपती सैनी, महमूद अली, लक्ष्मण जेदिया, संदीप इत्यादि उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur