जिला कलक्टर रवि जैन एवं पुलिस अधीक्षक गौरव यादव ने सोमवार को शहर का भ्रमण किया। उन्होंने यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करवाने व सड़क निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करवाने के निर्देश दिए तथा नये पार्किंग स्थलों हेतु विभिन्न स्थानों का जायजा लिया। जिला कलक्टर ने कहा कि शहर में वैंडिंग व नॉन वैेंडिंग जोन निर्धारित किए जाएं, सड़कों पर हुए अतिक्रमण हटवाए जाएं तथा यातायात नियमों की सख्ती से पालन करवाई जाए। उन्होंने शहर में विभिन्न स्थानों पर बारिश के पानी के भराव की निकासी के संबंध में कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। जैन ने विभिन्न सड़कों के किनारे पर इंटरलॉकिंग कार्य करवाने व सड़क के बीच में आ रहे बिजली के खम्भों को हटाने के निर्देश दिए। जैन एवं यादव ने राजकीय बीडीके अस्पताल में पार्किंग व्यवस्था हेतु स्थान का मुआयना किया। जिला कलक्टर ने नगर परिषद आयुक्त को निर्देश दिए कि इस संबंध में लेआउट बनाया जाए व अस्पताल के आगे स्थित स्थान पर पाकिर्ंग व्यवस्था करवाई जाए। अस्पताल में वाहन निर्धारित स्थान पर ही खड़े करवाए जाएं। उन्होंने अस्पताल की सफाई व्यवस्था पर असंतोष व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि यहां कल ही सफाई करवाई जाए। उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर में पार्क विकसित करवाए जाएं। जैन एवं यादव ने गांधी चौक में स्थित गांधी पार्क का अवलोकन किया। नगर परिषद आयुक्त ने बताया कि यहां अंडर ग्राउण्ड पार्किंग प्रस्तावित है व इस संबंध में डीपीआर तैयार कर ली गई है। जिला कलक्टर ने पार्क के सामने सड़क पर नाले के क्षतिग्रस्त ढक्कन को तत्काल दुरूस्त करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने पुराने बस स्टेण्ड का जायजा लेकर इसे यहां से पंचदेव मंदिर के पास स्थित बस स्टेण्ड पर शिफ्ट करने के संबंध में जानकारी ली। पुराने बस स्टेण्ड के व्यापारियों ने सड़क चौड़ी करवाने की मांग की। इस दौरान नगर परिषद आयुक्त विनयपाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
Hindi News / General News / जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया झुंझुनू शहर का भ्रमण
जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया झुंझुनू शहर का भ्रमण


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।


