Hindi News / General News / जिला कलक्टर गावंडे ने किया क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण

जिला कलक्टर गावंडे ने किया क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण

व्यवस्था का जायजा लेकर दिए आवश्यक निर्देश

चूरू, जिला कलक्टर डॉ प्रदीप के गावंडे ने बुधवार को राजगढ़ रोड पर स्किल डवलपमेंट सेंटर में बने क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्था का जायजा लेकर आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने क्वांरटीन सेंटर में रखे गए लोगों से बातचीत की और कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर जरूरी ऎहतियात के बारे में बताया। एडीएम रामरतन सौंकरिया ने बताया कि सेंटर पर विदेश से आए 58 लोग क्वारंटीन किए गए हैं। इस दौरान तहसीलदार ओमप्रकाश जैन सहित संबंधित अधिकारीगण मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur