Hindi News / General News / जिला कलेक्टर जैन को दिया गीत का उपहार

जिला कलेक्टर जैन को दिया गीत का उपहार

जिला कलेक्टर रवि जैन के कार्य से प्रभावित होकर

झुंझुनू शहर के प्रख्यात गायक ज़ाकिर अब्बासी ने अपने द्वारा लिखित गीत
” झुंझुनू शहर में आया कोई मसीहा बनकर ।
पुछो तो नाम इनका रवि जैन जिला कलेक्टर”
उनके निवास जाकर उपहार स्वरूप भेंट किया और यह गीत उन्होंने जिला कलेक्टर रवि जैन को स्वयं की आवाज में गाकर भी सुनाया। जाकिर अब्बासी के लिखे गीत से जैन बहुत प्रभावित हुए और उन्होंने गायक ज़ाकिर अब्बासी को उनके द्वारा लिखे गीत की प्रशंसा की व उनकी आवाज को एक जादू बताया। जिला कलेक्टर रवि जैन ने ज़ाकिर अब्बासी की मखमली आवाज सुनकर उन्हें मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की साथ ही गायकी में उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उनके साथ थ्री डोट्स के डायरेक्टर इब्राहिम खान, स्टार अकेडमी के चेयरमैन बरकत गहलोत, नगर परिषद के पुर्व प्रतिपक्ष नेता अली हसन बाबू भाई पत्रकार संजय सैनी मौजूद रहे। ज्ञात रहे ज़ाकिर अब्बासी को राजस्थान के शेखावाटी आंचल में ज़ाकिर दिलबर के नाम से जाना जाता है।