Hindi News / General News / जिला कलक्टर को प्रभा पत्रिका का कन्हैया लाल सेठिया विशेषांक भेंट

जिला कलक्टर को प्रभा पत्रिका का कन्हैया लाल सेठिया विशेषांक भेंट

मरूदेश संस्थान के अध्यक्ष व साहित्यकार डॉ. घनश्याम नाथ कच्छावा ने

चूरू, मरूदेश संस्थान के अध्यक्ष व साहित्यकार डॉ. घनश्याम नाथ कच्छावा ने गुरूवार शाम को चूरू जिला कलक्टर संदेश नायक से भेंट कर उन्हें महाकवि कन्हैयालाल सेठिया जन्म शताब्दी वर्ष पर प्रभा पत्रिका का विशेषांक भेंट किया। प्रभा खेतान फाउण्डेशन द्वारा प्रकाशित प्रभा पत्रिका का नवम्बर -दिसम्बर 2019 अंक महाकवि कन्हैया लाल सेठिया को सर्मपित किया गया था जिसमें सेठिया के व्यक्तित्त्व और कृतित्व पर कवर स्टोरी का प्रकाशन किया गया था। इस अवसर पर प्रभा खेतान फाउण्डेशन कोलकाता द्वारा पूरे देश में विभिन्न भाषाओं व प्रदेशों में किए जा रहे महत्वपूर्ण सांस्कृतिक व साहित्यिक अवदान के सम्बन्ध में भी जिला कलक्टर को अवगत करवाया। डॉ. घनश्याम नाथ कच्छावा ने जिला कलक्टर को साहित्य अकादमी नई दिल्ली के सहयोग से कन्हैयालाल सेठिया जन्म शताब्दी वर्ष पर प्रतिमाह मरूदेश संस्थान द्वारा आयोजित ग्राम लोक कार्यक्रम के सम्बन्ध में भी जानकारी दी। इस अवसर पर सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के सहायक निदेशक कुमार अजय और राजेन्द्रसिंह भाटी भी उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur