Hindi News / General News / जिला कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण

जिला कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण

राजस्व ग्राम पावण्डा की ढाणी में स्थित धोबलाई जोहड़ी का

बावड़ी (अरविन्द कुमार) ग्राम पंचायत बावड़ी के राजस्व ग्राम पावण्डा की ढाणी में स्थित धोबलाई जोहड़ी में आज गुरुवार सुबह जिला कलेक्टर यज्ञ मित्र देव सिंह ने औचक निरीक्षण किया। ग्राम विकास अधिकारी दिनेश शर्मा एवं कैलाश चंद्र सैनी ने बताया कि जिला कलेक्टर एवं वाटर शेड एसएफ,बीडीओ एवं सहायक अभियंता ने गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान (एमजेएसए) के अंतर्गत धोबलाई जोहड़ी पावण्डा की ढाणी में पौधों व टांको का औचक निरीक्षण किया। महात्मा गांधी नरेगा के अंतर्गत कार्य को शामिल कर रोजगार उपलब्ध रहने के बारे में निर्देश दिए। इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि रणवीर मील सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur